फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई इनोवा लूटकर भागे बदमाश, फायरिंग के बाद पुलिस ने एक को धर दबोचा

Sun, 14 Oct 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
बरामद इनोवा कार और क्षतिग्रस्त पुलिस की बोलेरो
विज्ञापन

अमृतसर में शनिवार को टोयटा शोरूम के सामने से नई इनोवा गाड़ी को गन प्वाइंट पर लूटकर भागे दो बदमाशों को बटाला पुलिस ने बटाला के क्षेत्र बोदे की खूही के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दूसरा बदमाश फायरिंग करता हुआ नजदीकी खेतों में घुस गया। दूसरे बदमाश की तलाश जारी है।

विज्ञापन


डीएसपी वरिंदरप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार को उक्त दोनों बदमाश गन प्वाइंट पर अमृतसर के टोयटा शोरूम के सामने लगी एक नई इनोवा कार को छीन कर बटाला की तरफ भागे थे। इस वारदात के बारे में अमृतसर पुलिस ने बटाला पुलिस को अलर्ट किया। एसएसपी बटाला के आदेशों पर बटाला और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई थी। 

इस दौरान तेज रफ्तार इनोवा कार गांव अचल साहिब के पास पहुंची। वहां पुलिस का नाका देखकर वापस मुड़ गई। इनोवा कार क्षेत्र बोदे की खुही के पास पहुंची तो दूसरी तरफ से डीएसपी ने अपनी जीप सीधा बदमाशों की कार के आगे लगा दी, जिससे इनोवा रुक गई। 
विज्ञापन


इनोवा रुकते ही पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग शुरू हो गई।  एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी फायरिंग करता हुआ नजदीकी गांव के खेतों में छिप गया। एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि दोनों ही बदमाशों की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोधबीर सिंह निवासी गदली जंडियाला और फरार आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी जिला तरनतारन के रूप में हुई है। 

गिरफ्तार जोधबीर सिंह से एक पिस्तौल बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि उक्त दोनों बदमाशों का क्रिमिनल रिकार्ड है। दोनों गैंगस्टरों की लिस्ट में नहीं आते हैं। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें