फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीते हुए झगड़ पड़े, और भतीजे ने दिव्यांग चाचा को उतारा मौत के घाट...फावड़े से किए वार

Tue, 11 Dec 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उचाना (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

शराब के नशे में हुआ झगड़ा एक दिव्यांग पर भारी पड़ गया। 23 वर्षीय युवक ने अपने 45 वर्षीय दिव्यांग चाचा को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक ने चाचा के सिर पर फावड़ा से हमला किया। जिसमें दिव्यांग गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर लाते समय दिव्यांग की मौत हो गई। रातभर हत्या के मामले को दबाने की सलाह करते रहे, लेकिन सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय सुल्तान निवासी गांव घसो कलां बचपन से ही पोलियोग्रस्त था। रविवार की रात एक साथ बैठकर शराब पी रहे सुशील और सुल्तान में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सुशील ने अपने चाचा के सिर में फावड़े से वार कर दिया। जिससे सुल्तान घायल हो गया।

सुल्तान को इलाज के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर वापस ला रहे थे। हालांकि रास्ते में सुल्तान मौत हो गई। उचाना थाना प्रभारी राजकुमार के अनुसार मृतक के बड़े भाई रघुबीर की शिकायत पर सुशील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रघुबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे रविवार शाम को पता चला कि सुल्तान के साथ सुशील की कहासुनी होने पर सुशील ने उसके सिर में फावड़ा मार दिया। इसके बाद सुल्तान को उपचार के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में ले गया। यहां उपचार के बाद सुल्तान को घर ला रहे थे तो रास्ते में सुल्तान की मौत हो गई। रघुबीर के अनुसार सुल्तान बचपन से ही पोलियोग्रस्त था और उसके भाई कृष्ण के परिवार के साथ रहता है।  

थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया की साथ में शराब पी रहे चाचा-भतीजे की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते सुशील ने फावड़े से सुल्तान के सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए सुल्तान की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई रघुबीर की शिकायत पर सुशील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें