फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से छात्र को बुलाया घर और फिर पार की हैवानियत की हदें, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 18 Aug 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक 12 वीं के छात्र से पड़ोसी द्वारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। बहाने से बुलाकर पड़ोसी ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। पटियाला के सदर थाना अंतर्गत एक गांव में बारहवीं क्लास के छात्र के साथ उसके पड़ोसी द्वारा बहाने से उसे अपने कमरे में बुलाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीडित छात्र के बयान के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 377 आईपीसी, सैक्शन 3, 4 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीडित छात्र (16) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह आठ जून 2018 को दोपहर करीब एक बजे स्कूल से आने के बाद अपने दोस्तों के साथ बाहर खेल रहा था। इसी बीच पड़ोसी मनी लाल बहाने से उसे अपने कमरे में ले गया और फिर उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे ने पहले तो इस घटना के बारे में किसी को बताया नहीं।
विज्ञापन


लेकिन अब किसी तरह से हिम्मत करके उसने अपने परिवार वालों को अपने साथ हुई वारदात बारे बताया। जिसके बाद अब मामला पुलिस तक पहुंचा है। थाना सदर पटियाला के इंचार्ज जसविंदर सिंह टिवाना ने कहा कि बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आरोपी की आयु भी 18 साल ही बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें