फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: हादसे में पैर गंवाने वाली नव्या ने तोड़ा दम, रेलवे स्टेशन के बाहर हुड़दगबाजों ने चढ़ा दी थी कार

Thu, 10 Nov 2022 09:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आरोपी हर्ष ने पुलिस को बताया कि वह जालंधर में ननिहाल में किसी की शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह रेलवे स्टेशन के बाहर मस्ती कर रहे थे। कार मोड़ते समय फुटपाथ पर खड़ी मां-बेटी पर चढ़ गई। आरोपी के तीन दोस्त अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
नव्या की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर हुड़दगबाजों की कार चढ़ने से घायल नव्या ने अस्पताल में दम तोड़ दया। मां के साथ परिजनों के इंतजार में बैठी आठ वर्षीय नव्या पर चार हुल्लड़बाजों ने कार चढ़ा दी थी। जीआरपी जालंधर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पहले उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां देरा रात नव्या की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में धारा 304 भी जोड़ दी है। तीनों फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद एक आरोपी हर्ष को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था जो कार चला रहा था। जीआरपी पुलिस ने मां प्रियंका के बयान पर दिल्ली के शहादरां निवासी हर्ष शर्मा (25) पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। 

बता दें कि छठ पूजा मनाकर प्रियंका बेटी नव्या के साथ बिहार से लौट रही थीं। उनके पति आर्मी में हैं और बंगलूरू गए थे। जैसे ही वह बुधवार सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरकर घर जाने के लिए किसी का इंतजार कर रही थीं कि हुल्लड़बाजों ने नव्या पर कार चढ़ा दी थी। 
विज्ञापन


शादी में शामिल होने ननिहाल आया था आरोपी हर्ष
आरोपी हर्ष ने पुलिस को बताया कि वह जालंधर में ननिहाल में किसी की शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह रेलवे स्टेशन के बाहर मस्ती कर रहे थे। कार मोड़ते समय फुटपाथ पर खड़ी मां-बेटी पर चढ़ गई। आरोपी के तीन दोस्त अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हर्ष का दिल्ली में स्पेयर पार्ट्स का काम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें