जिले के गांव बख्तगढ़ को वीरवार को सुबह करीब तीन बजे घेरकर सील कर दिया। सुबह 10 बजे तक न तो गांव से किसी को निकलने दिया और न ही अंदर जाने दिया।
हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। सभी पुलिस अधिकारी इस संबंधी कोई भी जानकारी देने से बचते रहे। मोगा के एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर सहित बरनाला, बठिंडा, संगरूर, खन्ना, फरीदकोट के उच्च पुलिस अधिकारी भारी फोर्स सहित वीरवार को सुबह करीब तीन बजे बख्तगढ़ पहुंच गए।
गांव निवासी मुख्तियार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव के एक एक घर की तलाशी ली। वह गांव के रहने वाले लोकसभा हलका संगरूर के शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के कोआर्डिनेटर तरणजीत सिंह दुग्गल के घर पहुंची।
पुलिस फोर्स ने अकाली नेता तरणजीत सिंह दुग्गल, उनके भाई बेअंत सिंह दुग्गल को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस अधिकारी गांव के पंच अमनदीप सिंह के घर पहुंचे और उसके भतीजे अर्शदीप सिंह को भी हिरासत में ले लिया।