फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 साल बाद पकड़ा गया हत्यारा, पढ़ें स्टोरी

Sun, 21 Dec 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
42 साल पहले पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को थाना बरोदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पति को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता आरोपी के पिता ही थे।
विज्ञापन


27 अक्तूबर 1972 को गंगाणा निवासी रिसाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे इंद्र सिंह ने अपनी पत्नी चंद्रपति की हत्या कर दी है। शिकायत के अनुसार इंद्र सिंह को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसी के चलते उसने दराती से वारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद इंद्र सिंह फरार हो गया था।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके बेटे इंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने इंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसको शनिवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी इस समय 65 साल का है।
विज्ञापन

विज्ञापन

साधु के वेश में छिपकर रह रहा था आरोपी

प्रारंभिक पूछताछ में इंद्र सिंह ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते उसने हत्या की थी। जिस समय वारदात को अंजाम दिया था, उस समय शादी को साढ़े तीन साल हुए थे और उनका एक ढाई साल का बेटा भी था। बताया जा रहा है कि इंद्र सिंह इतने सालों से साधु के वेश में छिपा हुआ था। वह हमेशा घूमता रहता था, कभी भी एक जगह टिककर नहीं रहता था।

ग्रामीणों की शिनाख्त के बाद माना इंद्र सिंह
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि 42 साल पहले पत्नी की हत्या करने का आरोपी इंद्र सिंह गांव में आया है। इस पर पुलिस की टीम गांव पहुंची और उसको काबू कर लिया। पहले तो इंद्र सिंह ने स्वयं को इंद्र सिंह मानने से ही इंकार कर दिया। हालांकि ग्रामीणों की शिनाख्त के बाद वह माना।

गंगाणा में 42 वर्ष पहले हत्या के मामले में आरोपी इंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसको गांव गंगाणा से ही काबू किया गया। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त की थी। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-प्रेम सिंह, प्रभारी, बरोदा थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें