फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में सरपंच के पति को दिनदिहाड़े गोलियों से भूना

Mon, 06 Jun 2016 11:43 AM IST
जोगिंद्र सिंह/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
जींद में महिला के सरपंच के पति को गोलियों से छलनी किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में आज सवेरे महिला सरपंच के पति और शराब ठेकेदार को दिनदिहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया। वारदात जींद के गांव साहनपुर के बस स्टैंड पर अंजाम दी गई। दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने गांव की सरपंच अंजू देवी के पति व शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन


इसमें शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार दिल्ली निवासी सतपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर डीएसपी सफीदों हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस पुराने मामले की रंजिश से जोड़कर देख रही है। गांव साहनपुर निवासी नरेंद्र राठी सफीदों क्षेत्र का शराब ठेकेदार है और लगभग बीस वर्ष से सफीदों के शराब ठेकों पर अपना वर्चस्व कायम रखे हुए है और पिछले दिनों हुए पंचायती चुनाव में नरेंद्र राठी की पत्नी अंजू देवी साहनपुर की सरपंच चुनी गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब नंबर की गाड़ियों में भर कर आए थे बदमाश

जींद में महिला के सरपंच के पति को गोलियों से छलनी किया - फोटो : अमर उजाला
रविवार को शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी अपने साढू दिल्ली निवासी सतपाल के साथ गाड़ी में सवार होकर सफीदों की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पंजाब नंबर की दो गाड़ियों में हथियाराबंद लोग पहुंचे और एक गाड़ी उसके शराब ठेकेदार की गाड़ी के आगे खड़ी कर दी, जबकि दूसरे को पीछे लगा लिया।

इसके बाद गाड़ी सवार बदमाशों ने उतरकर उनकी गाड़ी पर अंधाधूंध फायरिंग कर दी। इस दौरान शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी ने खेतों के रास्ते से भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसका पीछा कर लिया और लगभग आधा दर्जन से अधिक गोलियां मार दी। इससे नरेंद्र राठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार सतपाल गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में नरेंद्र राठी के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नरेंद्र राठी की कई लोगों के साथ रंजिश चली आ रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें