उत्तर प्रदेश में बागपत के अधिवक्ता और उसके परिवार की एक युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल होने की घटना ने तूफान खड़ा कर दिया है। कुछ ही घंटों में ये नौ फोटो हजारों मोबाइल तक पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि अश्लील फोटो अधिवक्ता और उसके परिवार की एक युवती के हैं। पुलिस को इस संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
शनिवार शाम ये फोटो सिंघावली अहीर क्षेत्र में एक-दो युवकों के मोबाइल में पहुंचे। रातों-रात फोटो सैकड़ों मोबाइल में वायरल हो गए। यहां तक पुलिसवालों के मोबाइल में भी फोटो पहुंच चुके हैं। कुछ लोगों ने तो अश्लील फोटो देखते ही युवक व युवती को पहचान लिया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी है।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय का कहना है कि युवक क्षेत्र का ही रहने वाला है और पेशे से अधिवक्ता है। युवती भी अधिवक्ता के परिवार से ही है। उनके बीच रिश्ता भी बेहद करीबी है। इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। उधर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।