फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ा-दौड़ाकर इतना पीटा, दम तोड़ गया वो

Mon, 11 Aug 2014 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बदरपुर के युवक की हत्या बलड़ी बाईपास के नजदीक इंद्री रोड पर शनिवार रात को अज्ञात लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर की। युवक के सिर, गर्दन, बाजू पर गंभीर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की सूचना पाकर रात से ही पुलिस कार्रवाई में लगी है। डीएसपी जोगिंद्र राठी और सदर थाना एसएचओ नरेंद्र कुमार ने परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

परिजनों ने तीन दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक के भाई रिशीपाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

दोस्तों के संग शराब पीने गया था

परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात को उधम सिंह दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। घर आने को लेकर उधम सिंह से उसकी पत्नी किरण की बात हुई थी।

किरण ने बताया कि उधम सिंह को शनिवार सुबह घर से उसका दोस्त अनिल बुलाकर ले गया था और वह कह रहा था कि रमेश वहां पर है। शाम तक उधम सिंह से उसकी बातचीत हुई।

शनिवार रात पौने ग्यारह बजे उधम सिंह के मोबाइल पर पत्नी ने फोन किया तो अस्पताल में एक अन्य व्यक्ति से बात हुई और उन्होंने बताया कि उधम सिंह अस्पताल में भर्ती है। रात को यहां आकर देखा तो उसकी मौत का समाचार मिला।

विज्ञापन

दोस्तों पर हत्या का शक

मृतक के परिजनों ने बताया कि उधम सिंह की हत्या बुरी तरह से पिटाई कर की गई है। घटना वाली जगह से उधम सिंह तेजधार हथियार से घायल होने के बाद भी जान बचाने की कोशिश में भागा और एक पैलेस में चल रही शादी समारोह के गेट पर ही गिर गया।

सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और पुलिस को सूचित किया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल उधम सिंह से बोला नहीं जा रहा था।

अस्पताल में आने तक उसकी मौत हो गई। मृतक उधम सिंह की पत्नी किरण ने उसके तीन दोस्तों गांव बुतमाजरा का अनिल, गांव बढसालु का रमेश व गांव ठरी का सुमित पर हत्या का शक जाहिर किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें