फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला

Sun, 12 Apr 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
कूमकलां के गांव उपला में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे की हालत में अपनी पत्नी को पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना का पता उस समय चला जब मृतका सुखविंदर कौर उर्फ आशा (48) की बहन सरबजीत कौर वहां पहुंची।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आशा की बहन सरबजीत कौर की शिकायत पर उसके जीजा गांव उपला निवासी हरमेल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने कहा कि आशा की शादी करीब 25 साल पहले हरमेल सिंह के साथ हुई थी। उनके घर कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। हरमेल सिंह निजी फैक्टरी में काम करता था और शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब पीने के बाद अपनी पत्नी आशा से मारपीट करता था।
विज्ञापन


शनिवार आरोपी ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे की हालत में आरोपी ने आशा के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इससे आशा की मौत हो गई। आशा की बहन सुखविंदर कौर को गांव के लोगों ने बताया कि हरमेल सिंह ने उससे काफी मारपीट की थी।

इस वजह से उसकी मौत हुई है। सुखविंदर ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। मंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें