फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो पत्नी को मार डाला

Mon, 18 Aug 2014 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जब पत्नी ने घर में शराब पीकर आने का विरोध किया तो पति ने उसकी हत्या कर दी। मामला रविवार शाम का हल्लोमाजरा गांव का है।
विज्ञापन


पति ने यह हत्या घर पर बच्चों की मौजूदगी में की। सेक्टर-31 पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, हल्लोमाजरा में जुगल किशोर पत्नी रीता और 6 बच्चों के साथ रह रहा था। दंपती की 4 लड़कियां और दो नन्हें बेटे हैं।

सभी बच्चों की आयु 2 से 12 साल के बीच की है। पुलिस के अनुसार, शराब पीने की लत के कारण आए दिन उसकी अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होता था।
विज्ञापन

बर्तन रखने वाले रैक से सिर पर वार

आरोपी पति कारपेंटर का काम करता है। रविवार दोपहर भी जुगल किशोर शराब के नशे घर पहुंचा। घर पहुंच कर फिर उसने और शराब पीनी चाही तो उसकी पत्नी ने रोका तो उसने उसके साथ हाथापाई की।

इस दौरान उसने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर रसोई में बर्तन रखने वाले रैक से वार कर दिया। उसकी पत्नी बेहोश होकर जमीन में गिर गई। जुगल किशोर के बच्चों ने इस बात की सूचना पड़ोसियों को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रीता को सेक्टर-32 अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रीता को मृत घोषित कर दिया। जुगल किशोर मूल रूप से यूपी के कुशीनगर का निवासी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें