फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने सेक्स करने से रोका तो पति ने कुल्हाड़ी से काटा

Sun, 10 Aug 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर(पंजाब) के अबोहर में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गया। घटना मंगलवार दोपहर गांव शेर गढ़ में घटी।
विज्ञापन


मृतका सुमन रानी के ससुर और आरोपी पति महावीर के पिता आनंतराम ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी बहू सुमन का रसौली का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद डाक्टरों ने उसे कुछ समय के लिए यौन संबंध बनाने से परहेज करने को कहा था।

सुमन का पति महावीर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने को लेकर जिद करते हुए पिछले कई दिनों से झगड़ा कर रहा था।
Trending Videos

संबंध नहीं बनाने पर कुल्हाड़ी से किया वार

मंगलवार दिन के समय जब महावीर के तीनों बेटे स्कूल गए तो महावीर ने अपनी पत्नी के साथ फिर से शारीरिक संबंध बनाने पर जोर दिया। लेकिन सुमन ने डाक्टरों की सलाह के अनुसार उसे ऐसा नहीं करने दिया।

इसी बात को लेकर तैश में आए महावीर ने कुल्हाड़ी से सुमन रानी के सिर पर कई वार कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया और घर से फरार हो गया।

सुमन के बेटे स्कूल से घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को खून से लथपथ पड़ा देख इस बात की सूचना अपने पड़ोसी दादा को दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अस्पताल में दम तोड़ा

दादा ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया गया।

गंभीर रूप से घायल सुमन ने फरीदकोट के रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना बहाववाला के प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका था और आरोपी घर से फरार था।

जब पुलिस अस्पताल में घायल के बयान लेने पहुंची तो महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रैफर किया जा चुका था। बलकार सिंह ने बताया कि सुमन के परिजन संगरिया के रहने वाले हैं उनके आने पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें