अवैध संबंध बनाने से मना करने पर भाभी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मां समान भाभी पर बुरी नजर रखता था देवर। कई बार समझाया पर वो न माना। हारकर उसने ऐसा कदम उठाया, सब सन्न रह गए। वारदात, कैथल के चक्कू लदाना गांव में गुरुवार को हुई। देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। आरोपी पिछले काफी दिनों से अपनी भाभी को अवैध संबंध बनाने के लिए तंग कर रहा था।
उससे गुस्सा तब आया, जब उसकी भाभी ने हरकतों को बढ़ता देख उसकी शिकायत परिजनों को कर दी, जिसके कारण वे आपे से बाहर हो गया और उसने तेजधार हथियार से अपनी भाभी की हत्या कर दी। विवाहिता के भाई की शिकायत पर गुहला थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विवाहिता के भाई खेड़ी गुलाम अली निवासी रवि कुमार ने बताया कि छह साल पहले उसकी बहन की शादी चक्कू लदाना निवासी वजीर सिंह से हुई थी। वजीर का चचेरा भाई शिव कुमार, उसकी बहन को परेशान करता रहता था। वह उस पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालता।