फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Crime News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, झगड़े में वृद्ध की हत्या से हड़कंप

Tue, 24 Jan 2023 09:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

हालत खराब होने पर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कुछ समय के बाद दोबारा पिता बेहोश हो गए। उन्होंने जब इस बारे में अपने रिश्तेदारों से बात की तो रिश्तेदारों ने समझौते का प्रयास किया। मगर इलाज के दौरान 22 जनवरी को उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। थाना मजीठा की पुलिस ने हरदेव सिंह और जगतार सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के गांव जोहल पंधेर में शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गई। रिश्तेदारों के बीच झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सतिंदर सिंह निवासी गांव तलवंडी रामा, थाना डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी 2023 को गांव जोहल पधेर में शादी थी। वह अपने परिवार और पिता जागीर सिंह के साथ शादी में शामिल होने सोनी पैलेस फतेहगढ़ चूड़ियां गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के कुछ देर बाद अपने परिवार समेत वापस घर आ गए। उनके पिता जागीर सिंह, फूफा निर्मल सिंह के साथ उनके गांव जोहल पधेर चले गए। 

विज्ञापन

18 जनवरी को उन्हें पता चला कि उनके कूल्हे पर चोट लग गई है। उनको न्यू लाइफ अस्पताल अमृतसर में दाखिल करवाया गया है। वह अपनी पत्नी दलजीत कौर को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके पिता बेहोश हैं। उनका इलाज चल रहा था, 18 जनवरी को वह अपने पिता के पास अस्पताल में मौजूद थे। अचानक उनके पिता को होश आ गया। उनके पिता ने बताया कि शादी समारोह के दौरान 16 जनवरी की रात को 10 बजे तुम्हारे फूफा की बहू के रिश्तेदार हरदेव सिंह और जगतार सिंह निवासी गांव गग्गोमाहल ने उन पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था।

हालत खराब होने पर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कुछ समय के बाद दोबारा पिता बेहोश हो गए। उन्होंने जब इस बारे में अपने रिश्तेदारों से बात की तो रिश्तेदारों ने समझौते का प्रयास किया। मगर इलाज के दौरान 22 जनवरी को उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। थाना मजीठा की पुलिस ने हरदेव सिंह और जगतार सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें