तीन दिन से लापता चल रही लड़की का सुराग मिल गया है। लेकिन वो ऐसी हालत में मिली है कि पुलिस वालों के भी होश उड़ गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
घटना पंजाब के बरनाला की है। यहां, तीन दिन पहले लापता हुई गांव संघेड़ा निवासी गुरमीत सिंह की 25 वर्षीय लड़की चरनजीत कौर का शव पूर्व पार्षद भिंदर सिंह के घर के बेडरूम में मिला है। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। इसका खुलासा उस समय हुआ जब आशंका होने पर पुलिस ने आरोपी के घर में रेड की। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
मृतक
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित गुरमीत सिंह की बेटी चरनजीत कौर तीन दिन पहले बरनाला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में माथा टेकने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने अपने स्तर पर उसका पता लगाने की कोशिश की। कुछ पता नहीं लगने पर गुरमीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने 12 सितंबर की सुबह संघेड़ा के पूर्व पार्षद भिंदर सिंह के घर पर छापामारी की। जैसे ही पुलिस घर में दाखिल हुई तो कमरे के बाहर बदबू आ रही थी।
4 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
जैसे ही पुलिस ने घर के बेडरूम का दरवाजा खोला तो वहां पुलिस को लापता लड़की चरनजीत कौर का सड़ा गला शव मिला। शव को देखकर दो पुलिस वाले और गांव के दो लोगों की हालत बिगड़ गई। वह उल्टियां करने लगे। इसके बाद कुछ और पुलिस जवानों ने शव को कमरे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा गया।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
गौर हो कि घर में कोई भी मौजूद नहीं था। बता दें कि पूर्व पार्षद भिंदर सिंह की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं, डीएसपी (सिटी) राजेश छिब्बर का कहना है कि मुख्य आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लड़की की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही हो सकेगी।
पूर्व पार्षद के बेटे से था प्रेम प्रसंग
चरनजीत कौर 12वीं पास थी। वह बरनाला के 16 एकड़ एरिया में निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। लोगों का कहना है कि उसका पूर्व पार्षद भिंदर सिंह के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी हरदीप सिंह पहले से शादीशुदा है। चार साल के बेटे का पिता भी है। उसका अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा है। पत्नी से झगड़ा होने का कारण भी हरदीप के मृतका चरनजीत कौर से प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है।