फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव गली में फेंका

Fri, 09 May 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णपुरा चौकी के अंतर्गत युवक की हत्या कर शव गली में फेंक दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गली के नुक्कड़ से शव बरामद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कृष्णपुरा चौकी के अंतर्गत शास्त्री कालोनी के नुक्कड़ पर शुक्रवार सुबह एक युवक मृत मिला। कालोनी निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया और उसकी शिनाख्त मायाराम (30) निवासी कृष्णपुरा के रूप में हुई।

पुलिस ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। परिजनों ने बताया कि मायाराम एक फैक्टरी में काम करता था और घर से फैक्टरी के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने इस मामले में चिकित्सकों की राय ली, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


कृष्णपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि मायाराम के सिर में चोट के निशान हैं। इससे हत्या नजर आ रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें