फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धबाबा डेरा के महंत की दर्दनाक हत्या

Tue, 01 Jul 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल जिले के जुंडला में सिद्धबाबा डेरा बाबा दीवाननाथ के महंत श्यामनाथ की कस्सी मारकर हत्या कर दी गई। बाबा की हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर जुंडला पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में एसपी अभिषेक गर्ग व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और वहां से खून इत्यादि के नमूने एकत्रित किए

 हत्या में प्रयोग की गई खून से सनी एक कस्सी भी बरामद की, जो शव से करीब 10 मीटर की दूरी पर ही रेत की ढेरी पर पड़ी थी। फिलहाल हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

दीवार और छत पर खून के छींटे

पुलिस इस मामले को लेकर कई पहलुओं पर जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि बाबा के सिर पर कस्सी से वार किए गए हैं, जिससे उनकी मौत हो गई। जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

डेरा बाबा दीवाननाथ के संचालक महंत बाबा श्यामनाथ का शव खून से लथपथ हालत में डेरे के एक बरामदे में पड़ा मिला। शव के आसपास व दीवार और छत पर भी खून के छींटे लगे थे। शव के पास ही पडे़ एक अन्य तख्त पर शराब की आधी खाली बोतल व गिलास भी पड़े थे।

बताया जा रहा है कि रविवार को शाम के समय डेरे पर पूजा-अर्चना व आरती के बाद श्रद्धालु अपने घरों को लौट गए। सुबह जब डेरे की जमीन को काश्त करने वाला पट्टेदार वहां पर पहुंचा तो खून से लथपथ बाबा के शव को देखकर वह चौंक गया और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

डेरे के प्रति आसपास के गांवों में श्रद्धालुओं की आस्था

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और शव का पोस्टमार्टम करवाकर श्रद्धालुओं को सौंप दिया। मौके पर डीएसपी जोगेंद्र राठी, जुंडला चौकी प्रभारी जगदीश पांडे, एफएसएल टीम प्रभारी कमलेश गिल, सरपंच लख्मीचंद मेहरा, हथलाना सरपंच रणधीर सिंह, मलखान सिंह, मेहर सिंह जुंडला, डेरा कमेटी प्रधान रामपाल, ईशम सिंह, पंच विनोद शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने इस घटना की निंदा की है। उनका कहना है कि डेरे के प्रति आसपास के गांवों में ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के श्रद्धालुओं में अटूट आस्था है और बाबा की हत्या से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

उन्होंने जल्द से जल्द हत्यारों को काबू करने की मांग की है। करनाल के एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त कस्सी बरामद की गई है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें