फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर ने मूकबधिर दोस्त को दी दर्दनाक मौत

Sun, 07 Dec 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट के बस स्टैंड पर एक मूक बधिर युवक ने अपने ही दोस्त मूक बधिर साथी की बेरहमी से ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने साथी युवक के सिर और चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। जिस वजह से युवक वहीं तड़पता रहा और कुछ देर बाद  उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहां मौजूद एक ढाबा संचालक व अन्य साथी जैसे ही मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक वहां से अपने साथी को लहुलूहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलवाया गया और ईंटों के हमले से घायल युवक को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की सीन ऑफ क्राइम और विशेषज्ञों की टीम ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। ढाबा संचालक की शिकायत पर हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक इस बात की शिनाख्त नहीं हो पाई है कि मारने वाला मूक बधिक युवक कौन था और मरने वाला मूक बधिर युवक कौन है? न ही हत्या के कारणों का अभी तक मालूम चल  पाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देखते ही देखते साथी पर बरसा दी ईंटें

पुलिस को दी शिकायत में ढाबा संचालक ने बताया कि बस स्टैंड में एक होटल के पास दो युवक साथ बैठे हुए थे। दोनों ही मूक व बधिर और आपस हाथ के इशारों से काफी देर से बातें कर रहे थे। बाते करते-करते अचानक दोनों युवक आपस में झगड़ने लगे।

ढाबा संचालक ने के अनुसार उसने दोनों को जबरदस्त तरीके से डांटकर उन्हे झगड़ा करने से शांत करवा दिया। उसके बाद दोनों युवक आराम से बैठ गए। बाद में फिर से ढाबा संचालक के भतीजे ने देखा कि वे दोनों मूक व बधिर युवक आपस में फिर से बहस कर रहे हैं, लेकिन भतीजे ने उन्हे अनदेखा कर अपने काम में व्यस्त हो गया।

उसी दौरान दोनों युवकों की बहसबाजी हाथापाई में बदल गई और देखते ही देखते एक मूक व बधिर युवक ने वहीं पास में पड़ी ईंट उठाई और अपने दूसरे साथ के सिर पर दे मारी। जिससे वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया।

उसके बाद उसने उसी ईंट से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ कहीं वार कर दिए। उसे आक्रामक हालत में देख ढाबा संचालक, उसका भतीजा व अन्य लोग जब उसकी ओर बढ़े, तो हमलावर युवक ईंट छोड़कर वहां से भाग गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें