फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI अफसर बनकर आए लुटेरे, चाय पी और सब लूट लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना में लूट का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक व्यवसायी के घर में सीबीआई अफसर बनकर घुसे लुटेरों ने पूरा घर छान मारा और करीब 22 लाख की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना पटना के खाजपुरा इलाके की है। पीड़ित कारोबारी विनोद साव ने अपने घर में ही निचले तल पर दुकान खोल रखी है। गुरुवार देर रात दुकान बंद होने के बाद कार से आए बदमाशों ने पीड़ित के बेटे का दोस्त बनकर कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान खुलवाई।

दुकान के अंदर पहुंचने के बाद उन्होंने खुद को सीबीआई अफसर बताते हुए घर की तलाशी लेने को कहा और सभी घरवालों को एक कमरे में बैठाकर पूरा घर छान मारा।

फिल्मी तरीके से हुई इस घटना को तीन युवकों ने अंजाम दिया है। इनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है।

बनाते गए हर सामान की लिस्ट

बदमाशों ने सभी घरवालों के मोबाइन फोन छीन लिए और फिर आराम से पूरे घर के कोने-कोने को देखा। लुटेरों ने घर से जो भी सामान उठाया उसकी लिस्ट भी बनाते जा रहे थे, ताकि घरवालों को जरा भी शक न हो।

घर में रखी सारी नकदी और जेवर समेटने के बाद आरोपियों ने पिस्तौल निकाली और पीड़ित परिवार के लोगों को नीचे लेकर आए। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए।

आरोपियों की इस हरकत से व्यवसायी के होश उड़ गए। उसके बेटे ने तुरंत पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से सबूत इकट्ठे किए हैं।

व्यवसासी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के ‌खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रात भर आराम से पीते रहे चाय

पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि कि आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम के दौरान यह बिल्कुल भी जाहिर नहीं होने दिया कि वे घर लूटने आए हैं। उन्होंने बड़े आराम से घर में सिगरेट पी और रात भर चाय बनवाकर भी पीते रहे।

उन्होंने आरोपियों से सिगरेट पीने की इजाजत मांगी थी तो उनमें से एक ने बेहद शालीनता से जवाब दिया था कि पीजिए और मुझे भी पिलाइए। घर का सारा महंगा सामान बटोरने के बाद निकलते समय लुटेरों ने एक बॉन्ड पर भी साइन कराया कि वे कोई सामान अवैध रूप से नहीं ले जा रहे हैं। बाद में उन्होंने पिस्तौल निकाल ली।

जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि जिस कार से लुटेरे आए थे, उसकी नंबर प्लेट पर एक बाइक का नंबर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें