फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: गोली मारकर भाई और भतीजे की हत्या

Wed, 02 Jul 2014 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मोगा में थाना कोट ईसेखां के तहत गांव खोसा कोटला में मंगलवार सुबह सांझे ट्यूबवेल के लिए पूर्व फौजी और उसके इकलौते बेटे की चचेरे भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक का अपने चचेरे भाइयों से सांझे ट्यूबवेल का झगड़ा था। दोनों पक्षों ने पुलिस को एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण पिता-पुत्र की जान चली गई।

वहीं इस लापरवाही के लिए एसएचओ रविशेर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस की लापरवाही से नाराज लोगों ने शव उठाने का विरोध किया और गांव की महिलाओं के साथ मोगा मुख्य चौक में शवों के साथ धरना दे दिया।
विज्ञापन



गांव की पंचायत में भी उठा था मुद्दा

सूचना मिलने पर पहुंचे जिला पुलिस प्रमुख गुरशरन सिंह संधू ने लोगों को लापरवाही के लिए जिम्मेदार आरोपियों खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाद में एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू ने एसएचओ को लाइन हाजिर करने की सूचना दी जिसके बाद लोगों ने धरना उठा दिया।

गांव खोसा कोटला निवासी पूर्व फौजी दर्शन सिंह का अपने चचेरे भाइयों से ट्यूबवेल को लेकर झगड़ा चल रहा था। थाना कोट ईसेखां पुलिस को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी थी।

विवाद बढ़ने पर पंचायत ने ट्यूबवेल को ताला लगा दिया गया। आरोपी पक्ष की तरफ से सोमवार रात को ताला तोड़ कर मोटर चलाने की भनक लगने पर दर्शन सिंह (55) और उसका बेटा किरपाल सिंह (26) खेत पहुंचे।

इस दौरान हुए विवाद में आरोपी पक्ष ने 12 बोर की बंदूक से पिता-पुत्र पर गोली दाग दी। दर्शन सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि किरपाल सिंह की जान अस्पताल ले जाते समय चली गई।
विज्ञापन

बच सकती थी पिता-पुत्र की जान

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मृतक पिता-पुत्र को तो अमन शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया लेकिन दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस दूसरे पक्ष के भी हथियार जब्त कर लेती तो यह वारदात टल सकती थी।

इस लापरवाही के लिए एसएचओ रविशेर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस की लापरवाही से नाराज लोगों ने मोगा मुख्य चौक में शवों के साथ धरना दे दिया। जिला पुलिस प्रमुख गुरशरन सिंह संधू और एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू ने के आश्वासन पर लोग माने।

थाना कोट ईसेखां पुलिस ने मृतक के भाई कृष्ण सिंह के बयान पर प्यारा सिंह, मुखत्यार सिंह और अवतार सिंह (तीनों भाई) के अलावा दो भाइयों जसपाल सिंह और रछपाल सिंह पुत्र प्यारा सिंह के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें