फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी वारदातः जालंधर में एआईजी पीएपी की मां की हत्या, जेवरात लेकर हत्यारे हुए फरार

Tue, 18 Sep 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीनियर पुलिस अधिकारी सरीन कुमार की मां की रविवार रात लुटेरों ने हत्या कर दी और आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात दकोहा इलाके में घटी। 80 वर्षीय शीला घर में अकेले सो रही थी। लुटेरे छत से मकान के अंदर घुसे और वारदात के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बारे में सोमवार सुबह उस समय पता चला जब शीला का दोहता उनको मिलने के लिए पहुंचा। मृतका का एक बेटा सरीन कुमार पीएपी में एआईजी के पद पर हैं जबकि दूसरा बेटा नवीन कुमार एसएसपी होशियारपुर के कार्यालय में तैनात हैं। उनकी बेटी पास ही अरमान नगर में रहती है। सरीन कुमार इससे पहले पंजाब के एआईजी क्राइम के पद पर तैनात थे। 

घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह शीला रानी का दोहता विराट दकोहा में नानी से मिलने आया। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कुंडी नहीं खुली। विराट पड़ोस के घर से नानी के घर आया तो भीतर उसकी नानी का शव पड़ा हुआ था। मृतका शीला की बेटी दीपिका ने बताया कि उनके पिता रोशन लाल का आतंकवादियों ने 1987 में कत्ल कर दिया था। उनकी मां शीला दकोहा स्थित अपने पुराने घर में रहती थी।
विज्ञापन


रविवार को वह सात बजे मां से मिलकर गई थी। उनकी मां कहती थी कि उनका दिल अपने घर ही लगता है, इसलिए वह बेटों के पास ज्यादा न रहकर दकोहा में अकेली रहती थी। कभी-कभी मां उसके पास अरमान नगर में आ जाती थी लेकिन जल्दी ही दकोहा लौट आती थी। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एडीसीपी परमिंदर भंडाल ने बताया कि शीला रानी (80) की हत्या गला दबाकर की गई है। उनके दो सोने के कड़े और अन्य गहने गायब हैं। आशंका है कि लुटेरे हत्या के बाद गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लुटेरे छत से घर में घुसे थे। सीढ़ियों पर कोई दरवाजा न होने के कारण लुटेरे घर में दाखिल होने में कामयाब हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें