फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को भांजे को मौत से चुकानी पड़ी मामी से 'इश्क' की कीमत, मौसा ने पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 24 Jun 2019 08:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के तरनतारन में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के गांव जोध सिंह वाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को अपनी मामी से संबंध की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। आधी रात को मामी के घर मिलने पहुंचे गोपी की मौसा पूरन सिंह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


गांव जोध सिंह वाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के अपनी मामी बलजीत कौर निवासी वल्टोहा के साथ संबंध थे। इसकी जानकारी बलजीत कौर के पति को भी लग चुकी थी। बलजीत कौर का रिश्ता गुरप्रीत सिंह के मौसा पूरन सिंह निवासी खेमकरण ने करवाया था।

विज्ञापन

पूरन सिंह कई बार बलजीत कौर व गुरप्रीत सिंह गोपी को ऐसा रिश्ता न बनाने के लिए चेतावनी दे चुका था। इसके बाद भी दोनों ने संबंध कायम रखे। शनिवार की रात को बलजीत कौर को समझाने लिए पूरन सिंह उनके घर ठहरा था। इस बीच गुरप्रीत भी वहां आ गया। वहां पर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

गुरप्रीत सिंह गोपी की मां के मुताबिक पूरन सिंह ने पीट-पीटकर उसके लड़के को मौत के घाट उतारा। सुबह बलजीत कौर ने पूरन सिंह के साथ मिलकर शव को गांव के श्मशान घाट में फेंक दिया व शोर मचा दिया कि गुरप्रीत सिंह गोपी की नशा करने से मौत हुई है। 

थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर तरसेम मसीह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह गोपी की मां बलबीर कौर बीरो के बयान पर पूरन सिंह के साथ बलजीत कौर के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें