फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर विवाहिता की हत्या, पिता की शिकायत पर पति समेत तीन पर केस

Thu, 17 Jan 2019 08:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के गांव झुग्गिया निवासी एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों द्वारा जहर खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अंबाला के निकटवर्ती गांव झुलका निवासी महिला रेखा का 11 महीने पहले ही पंजाब के गांव झुग्गिया निवासी युवक से विवाह हुआ था। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से दी शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम रेखा के रिश्तेदारों को पता चला कि रेखा व उसके पति ने जहर खा लिया है, उसे अंबाला लाया जा रहा है। अंबाला के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। इधर रेखा के पिता मेवा सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पति ने कोई जहर नहीं खाया था वह नाटक कर रहा था और मौका देख कर अस्पताल से भाग निकला।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
मामले की जानकारी होते ही पंजाब के थाना सन्नौर की पुलिस सक्रिय हुई और उसने पिता की शिकायत पर पति नक्षत्र, जेठ हरमेश और जेठानी सरोज बाला के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

रुपये मांगता रहता था दामाद
मेवा सिंह ने बताया कि रेखा का विवाह पटियाला के गांव झुग्गिया में हुआ था। यह इलाका पटियाला के थाना सन्नौर के अंतर्गत आता है। शादी के बाद से ही उनका दामाद किसी न किसी बहाने से पैसा मांगता रहता था और उसकी बेटी को परेशान करता था। मेवा सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि गुरुवार को भी शहर नागरिक अस्पताल में रेखा के ससुराल वालों की ओर से कोई भी नहीं आया। 

मामले में विवाहिता के मायके वालों की शिकायत पर पति समेत कई अन्य के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले मे पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। -सुरजन सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी, थाना सन्नौर पंजाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें