फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरी को लेकर हुआ विवाद, तेजधार हथियार से वार कर पड़ोसी ने व्यक्ति को मार डाला

Sun, 10 Nov 2019 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नकोदर (जालंधर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नकोदर के गांव गोहिर में शुक्रवार देर रात घर में चकरी चलाने को लेकर हुई तकरार में पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला बोल हत्या कर दी और फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना सदर पुलिस प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि हरजिंदर कौर पत्नी अमरनाथ निवासी गांब गोहीरा ने बयान दर्ज करवाए की वह अपने परिवार के साथ गांब रौता अपनी ननद के बेटे दीपक कुमार पुत्र मोहिंदर पाल निवासी गांब रौता शाहकोट की शादी के संबंध में गए हुए थे। 

जागो के बाद शुक्रवार रात 10 बजे गोहीरा लौटे तो पाया की हमारे घर के परिसर में चकरी चला कर फेंकी हुई थी जो की मोटरसाइकल के पास थी। इससे आग लग सकती थी। मैंने ऊंची आवाज में पूछा यह किसने फेंकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर हमारा पड़ोसी वरिंदर कुमार उर्फ बिंदु गालियां निकालते हुए बाहर आ गया। इस पर मेरा पति अमरनाथ बाहर गली में गया तो पड़ोसी वरिंदर उससे हाथापाई हो गई। मैंने छुड़ाया और मेरा पति गली से वापस आकर छत पर चला गया। 

इस दौरान पड़ोसी वरिंदर अपनी छत फांद हमारे कोठे पर आ गया और दातर से मेरे पति पर वार किया। वार मेरे पति की ठोड़ी पर लगा और मेरा पति अमरनाथ नीचे गिर गया। इसके बाद वरिंदर ने मेरे पति को कई चोटें मारी। मैंने शोर मचाया तो वरिंदर फरार हो गया। शोर सुन मेरे जेठ के लड़का आया। इसके बाद घायल अमरनाथ को नकोदर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

थाना प्रभारी सदर सिकंदर सिंह ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर आरोपी वरिंदर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी वरिंदर को जालंधर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त दातर बरामद कर ली गयी है गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी 3 आपराधिक केस दर्ज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें