फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, आखिर क्यों हुई विदेशी दुल्हन की हत्या

Sun, 04 May 2014 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की जैनथ जेवर डेनेसफोर्ट का मीरथल(पठानकोट, पंजाब) के प्रदीप सिंह के साथ संपर्क इंटरनेट के जरिए हुआ। दोनों के बीच इंटरनेट पर दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई।
विज्ञापन


इसके बाद जैनथ भारत में आई और ईसाई रीति रिवाज के साथ प्रदीप से शादी रचाई। शादी के बाद कुछ समय तक जैनथ भारत में रही और बाद में अमेरिका वापस लौट गई। 23 जुलाई 2012 को पठानकोट के मीरथल में संदिग्ध परिस्थितियों में जैनथ की मौत हो गई थी।

घटना के बाद पति प्रदीप सिंह ने मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया था। पठानकोट पुलिस ने जैनथ की शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच को खरड़ लेबोरेट्री में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए रची मर्डर की साजिश

पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में मृतका की आंतों में कलोरो कंपाउंट नामक जहर की मात्रा पाई गई, जोकि उसकी मौत का कारण बना। थाना सदर के एसएचओ राज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच करने पर पता चला कि प्रदीप सिंह अमेरिका जाना चाहता था।

इसलिए इंटरनेट के जरिए उसने जैनथ से दोस्ती की और शादी रचाई। हालांकि जैनथ प्रदीप को अपने साथ अमेरिका नहीं लेकर गई। इसी वजह से प्रदीप ने उसे जहर देकर मार डाला। पुलिस के अनुसार जैनथ की मौत के बाद प्रदीप ने मौत के तथ्यों को भी छिपाया और उसके जहर से मौत होने की बाद को भी झुठला दिया।

घटना के दो साल बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतका के पति प्रदीप सिंह के खिलाफ मौत के लिए उकसाने और मौत से जुड़े तथ्यों को छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया। सभी आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें