फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एक और मर्डर: होटल की छत पर चाकू घोंपकर व्यक्ति को मार डाला, 12 दिन में हत्या की चौथी वारदात

Thu, 29 Jan 2026 10:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में बीते 12 दिन में हत्या की चार वारदातें हो चुकी है। शहर में एक बार फिर से हत्या की घटना हुई है। इस बार होटल में व्यक्ति को चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। 
विज्ञापन
मृतक अरुण तिवारी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दड़वा के जेपी रॉयल होटल की छत पर बुधवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद ऑटो चालक अरुण तिवारी (35) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक विशाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस वारदात के साथ चंडीगढ़ में बीते 12 दिनों में हत्या की यह चौथी घटना सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार रात अरुण तिवारी सवारियां छोड़ने दड़वा के जेपी रॉयल होटल पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी विशाल भी वहां पहुंच गया। दोनों ने होटल की छत पर साथ बैठकर खाना खाया। खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विशाल ने होटल की रसोई से चाकू उठाया और अरुण के पेट में घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी बैटरी ई-रिक्शा से अरुण को सेक्टर-32 के अस्पताल लेकर पहुंचा और वहां छोड़कर चला गया। डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में विशाल के हाथ में चाकू दिखाई दे रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


मृतक के भाई प्रेम तिवारी ने आरोप लगाया कि इस हमले में विशाल के अलावा साजन और राहुल भी शामिल थे। राहुल को होटल का संचालक बताया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अरुण तिवारी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला था और रेलवे स्टेशन पर ऑटो चलाता था। उसके परिवार में छह साल की बेटी और चार महीने की बच्ची भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें