फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में प्रेमिका का गला रेतकर प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत

Sat, 02 Apr 2016 06:47 PM IST
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
अबोहर में डबल मर्डर की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के अबोहर में शादीशुदा प्रमिका की गला रेतकर हत्या करने के बाद व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। अबोहर के स्थानीय गुरुकृपा रोड़ पर स्थित सराभा नगर में यह वारदात अंजाम दी गई७ शनिवार सुबह घटना का पता चलते ही एसपीडी व डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


इस बारे में  प्राप्त जानकारी के अनुसार सराभा नगर निवासी महिला नीलम रानी का पति वीरबहादुर उर्फ विक्की मलेशिया में नौकरी करता है जबकि नीलम अपने दो बेटों के साथ यहां रहती थी। नीलम के माता-पिता लखनऊ में रहते हैं। इसी दौरान किसी प्रकार से नीलम की जान-पहचान राजस्थान के गांव हिंदूमलकोट निवासी जगसीर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र वीरपाल से हो गई और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद बिट्टू अक्सर ही नीलम के घर आया-जाया करता था।

शुक्रवार देर रात्रि बिट्टू नीलम के घर आया और इसके बाद किसी बात को लेकर संभवत: दोनों में तकरार हुई होगी। इसके बाद बिट्टू ने नीलम का गला रेत कर हत्या कर दी और फिर खुद शराब पीने के बाद नीलम की ही चुन्नी को पंखे में बांध कर स्वंय आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह मृतका के बेटे ने कमरे का दृश्य देखकर रोते हुए पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपीडी नरेन्द्र पाल सिंह बडिंग, डीएसपी गुरभेज सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तथा घटना की जानकारी दोनों मृतकों के परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे विक्की के पिता की मौजूदगी में उसके शव को नीचे उतरवाया गया। मृतका नीलम के माता-पिता लखनऊ से अबोहर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें