पहले गैंगस्टर रॉकी की हत्या, फिर अमृतसर में गैंगवार। अब फरीदाकोट में गैंगस्टर का मर्डर कर दिया गया है।
2 of 4
फरीदकोट में गैंगस्टर देवा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सर्कुलर रोड पर दो बाइक सवार युवकों ने गैंगस्टर को दिनदिहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम दविंदर सिंह हैप्पी उर्फ देवा बताया जा रहा है।
3 of 4
फरीदकोट में गैंगस्टर देवा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर देवा आजकल वाटर सप्लाई का काम करता था। आज सवेरे जब वह पानी की सप्लाई करने अपनी टाटा एस लेकर निकला तो दो बाइक सवार युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस गोलीबारी में उसकी मौत हो गई।
फरीदकोट में गैंगस्टर देवा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसपी अमरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वारदात स्थल के पास दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को जांच रही है।