एकतरफा प्यार का एक और खौफनाक अंजाम देने को मिला हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में। छात्रा पीजीआई में दाखिल है। बीते दिन दिनदहाड़े एक सिरफिरे युवक ने लड़की पर तलवार से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल लड़की को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
attack on girl
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय नगर परिषद के शोरूम में कार्यरत एक लड़की अपनी सहेली के साथ कमेटी में बने शौचालय में गई। जैसे ही लड़की रूबी व उसकी सहेली अमन कमेटी शौचालय में पहुंचने वाली थी तभी एक युवक ने रूबी पर तलवार से हमला कर दिया। युवक ने लड़की पर तलवार से कई वार किए। इसी बीच युवक ने उसकी सहेली अमन को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
attack on girl
घायल लड़कियों की चीखें सुनकर स्थानीय दुकानदारों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रूबी की गंभीर हालात को देखते हुए उसे चंडीगढ पीजीआई उपचार के लिए भेज दिया है। वहीं अमन की हालात ठीक है वह कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। बताना जरूरी है कि लड़की रूबी शहर के चक्रवर्ती मौहल्ला की रहने वाली है।
4 of 6
attack on girl
दो दिन बाद प्रेक्टिकल है, मेरी मां को बुला दो
एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में गंभीर घायल अवस्था में उपचाराधीन रूबी बार-बार डॉक्टर से कह रही थी कि मेरी दो दिन बाद प्रेक्टिकल है मुझे यहां से जाने दो। वरना मैं परीक्षा नहीं दे पाऊंगी। मुझे प्रेक्टिकल के लिए पढना है। वहीं रूबी बार-बार अपनी मां को अपने पास बुलाने के लिए भी पुकार लगा रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
attack on girl
एसपी व डीएसपी बोले, जनता क्यों बनी रही तमाशबीन
जिस जगह यह हादसा हुआ है इसके आसपास पब्लिक का आना-जाना रहता है। वहीं जिस समय यह घटना हुई उस समय यहां मौजूद पब्लिक केवल तमाशबीन बनी रही। उन्होंने तलवार चलाने वाले युवक को इस प्रकार से करने से रोका क्यों नहीं। यह कहना था एसपी सिमरदीप सिंह व डीएसपी नूपुर बिश्नोई का, जोकि घटनास्थल पर मुआयना के दौरान पब्लिक से बातचीत कर रहे थे।
एसपी ने कहा कि हमारे अंदर से संवेदनशीलता समाप्त हो रही है। नहीं तो इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही युवक को काबू किया जा सकता था लेकिन यह नाकामी है कि पब्लिक अभी तक ऐसे मामलों में सतर्क नहीं हो पाई है। एसपी सिमरदीप सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस अभी युवक से बातचीत कर रही है कि उसने क्यों यह कदम उठाया। मामले में छानबीन के बाद ही युवक के इस कदम से पर्दा उठ जाएगा।