फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को प्यार करने की मिली सजा, मां-बाप ने गला घोंट शव फूंका

Fri, 15 Jul 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत में बेटी की हत्या के बाद संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेबीटी कर रही बेटी के प्रेम संबंध उसके मां-बाप को इतने नागवार गुजरे कि उन्होंने बेटी को इसकी खौफनाक सजा दे डाली। शव को भी नहीं बख्शा। देखिए, ये रिपोर्ट। वारदात, सोनीपत जिले के किलोहड़द गांव में हुई। जेबीटी छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने  केवल युवती के माता-पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया, बल्कि मृतका की हड्डियों को कब्जे में लेकर जांच के लिए मधुबन भेज दिया है।
विज्ञापन


शक है कि युवती को पहले जहर देकर मारा गया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती और डबरपुर के एक युवक के बीच करीबी संबंध थे। दोनों एक ही जाति से ताल्लुक रखते थे, लेकिन गोत्र अलग-अलग थे। डबरपुर में युवती के परिवार से ही रिश्तेदारी होने के कारण परिजन दोनों की शादी के लिए सहमत नहीं हुए। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

किलोहड़द निवासी 19 वर्षीय युवती की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने देर शाम ही युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। आनन फानन में हुए अंतिम संस्कार के बाद गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा तेज हुई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शाम के समय युवती को उसके पिता ने डबरपुर के युवक के साथ पकड़ा था। इसके बाद पिता और युवक के बीच झगड़ा भी हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार, उसकी पत्नी और युवती के अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका था झगड़ा

हरियाणा के सोनीपत में बेटी की हत्या के बाद संस्कार - फोटो : अमर उजाला
युवती और युवक के बीच करीबी संबंधों के चलते पहले भी कई बार घर में झगड़ा हो चुका था। कई दिनों से तो लगातार इस मामले को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पिता और बेटी के बीच रोजाना कहासुनी होती थी।

जहर का शक, गला घोंटने की अफवाह
पुलिस को शक है कि युवती की मौत जहर के कारण हुई है। इसी वजह से उसकी अस्थियों को जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। वहीं दूसरी और गांव में बताया जा रहा है कि युवती की हत्या गला दबाकर की गई है।

युवती के पिता मनोज कुमार, उसकी मां एवं अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया  है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। इसीलिए अभी इस मामले को ऑनर किलिंग नहीं कहा जा सकता।
-अजय मलिक, प्रभारी, थाना सदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें