फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से एकतरफा प्यार में आशिक शादी पर तुला, उठाया गलत कदम

Fri, 15 Jul 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
एकतरफा प्यार से छात्रा से जबरन शादी करने की सनक में आशिक ने साथियों संग मिलकर गलत कदम उठा लिया। नतीजा भी भुगता। मामला, रोहतक का है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छात्रा का एक सप्ताह पहले कलानौर से अपहरण किया गया था। तभी से अपहरण करने वालों की तलाश में पुलिस लगी थी। सोमवार रात को सोनीपत की दहिया कालोनी से चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जबकि छात्रा को बरामद नहीं किया गया है।

वहीं, मुख्य आरोपी भी फरार है। कलानौर से एक सप्ताह पहले 11वीं की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। आरोप था कि सोनीपत के जाटी खुर्द का जगमेंद्र उससे जबरन शादी करना चाहता था और इसलिए उसने साथियों संग मिलकर उसका अपहरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने युवक पर शक जताया तो पुलिस ने दबोचा

पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
छात्रा के परिजनों ने जगमेंद्र और उसके दोस्त सोनीपत की दहिया कालोनी के राजबीर को नामजद किया था। इसके बाद पुलिस छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई।

चौकी प्रभारी एसआई सिलकराम ने बताया कि सोमवार रात सोनीपत की दहिया कालोनी में दबिश डाली गई। जहां से महेंद्र निवासी जाटी खुर्द सोनीपत, अजीत निवासी तेवड़ी सोनीपत, कृष्ण निवासी सरदाना सोनीपत व राजबीर निवासी दहिया कालोनी सोनीपत को गिरफ्तार किया।

सभी ने जगमेंद्र की मदद छात्रा के अपहरण में की। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से कृष्ण को चार दिन के रिमांड पर लिया गया। क्योंकि मुख्य आरोपी जगमेंद्र इसकी बुआ का लड़का है और छात्रा को बरामद करने के अलावा जगमेंद्र को पकड़ने में उसका सहारा लिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें