जेल में बार-बार झगड़े, बढ़ रहे सवाल
बुड़ैल जेल में कैदियों के बीच मारपीट और झगड़े की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एसी घटनाएं जेल के भीत हो चुकी हैं। आए दिन मारपीट और हमलों की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिन्हें अक्सर जेल के भीतर ही दबा दिया जाता है। लेकिन इस बार मामला गंभीर होने पर पुलिस को सूचना दी गई। लगातार हो रही इन घटनाओं ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।