फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेन-देने में भाई ने की CRPF जवान की हत्या

Sat, 26 Mar 2016 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या जमीन के झगड़े को लेकर हुई है।
विज्ञापन
रेवाड़ी में कोसली के चौक मोहल्ला में रुपयों के लेन-देन के विवाद में चचेरे भाई ने ही सीआरपीएफ एसआई की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव कोसली निवासी श्रीभगवान सीआरपीएफ बतौर सब इंस्पेक्टर गुड़गांव के कादरपुर सेंटर में तैनात था। होली का त्योहार और बैंक संबंधी काम के लिए श्रीभगवान छुट्टी लेकर घर आए थे। बृहस्पतिवार को श्रीभगवान और पड़ोस में ही रहने वाले उनके चचेरे भाई राजकुमार के बीच कहासुनी हो गई।

मामला इतना बढ़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान राजकुमार ने श्रीभगवान का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद राजकुमार गांव से फरार हो गया। जबकि परिजनों ने अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के बेटे नवीन ने चाचा राजकुमार पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन


छह दिन बाद मनानी थीं रिटायरमेंट की खुशियां
सीआरपीएफ में एसआई श्रीभगवान की नौकरी भी इसी महीने पूरी होने वाली थी। 31 मार्च को उनका रिटायरमेंट था। इसको लेकर तैयारियां चल रही थीं। लेकिन घर की खुशियां छह दिन पहले ही मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


मामले में पैसे के लेनदेन की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई है।
-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, कोसली थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें