फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट के 'कातिल' की बहन फंदे पर लटकी

Sat, 02 Aug 2014 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में संगरूर के गांव नागाखेड़ी में एक मासूम बच्चे को अगवा करके उसके कत्ल करने के मामले में फंसे आरोपी व्यक्ति की बहन ने शनिवार को अपने भाई की करतूत से आहत होकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतका के भाई पर जिस बच्चे की हत्या का आरोप है, वह उसका स्टूडेंट था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव नागाखेड़ी में एक अगस्त को नाजायज संबंधों में बाधा बने निरवैर सिंह के मासूम बच्चे सहज सिंह को जसप्रीत कौर और उसके साथी मनदीप सिंह ने अगवा करके मौत के घाट उतार दिया था। इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पिता के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई

अपने भाई की करतूत से दुखी हुई आरोपी मनदीप सिंह की बहन कुलदीप कौर ने अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। थाना दिड़बा के डीएसपी मेवा सिंह मल्ली सूचना पाते ही पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मृतका के पिता मग्घर सिंह के इस मामले में किसी को आरोपी न ठहराने पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। बताया जाता है कि कुलदीप कौर बीएस खालसा स्कूल गांव कैंप में अध्यापिका थी। सहज सिंह उसका स्टूडेंट था। सहज की मौत ने कुलदीप कौर को बुरी तरह से झिंझोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें