फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भाजपा नेता ने की खुदकुशी: जहर निगलकर खत्म की जीवन लीला, सुसाइड नोट में लिखा- काम नहीं चल रहा था...

Mon, 25 Apr 2022 08:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

थाना सिटी के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट के अलावा एक काले रंग की खाली शीशी मिली है, जिसे कब्जे में ले लिया है। मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विशाल कमरा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विशाल कमरा (37) ने सोमवार की दोपहर को अपने घर पर जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। दवा निगलने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा है लेकिन उसमें किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट के अनुसार वे पिछले लंबे समय से परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और एक काले रंग की शीशी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विशाल कमरा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं। बताते हैं कि दोपहर को घर पर काम करने वाली नौकरानी ने उन्हें गंभीर हालत में पड़े देखा तो तुरंत उनके भाई के परिवार के लोगों को सूचित किया। 

परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को जिला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही शहर के तमाम भाजपा नेता अस्पताल में एकत्र होना शुरू हो गए। थाना सिटी के एएसआई बलदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट के अलावा एक काले रंग की खाली शीशी मिली है, जिसे कब्जे में ले लिया है। मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लेनदारों का किया जिक्र
मृतक विशाल कमरा ने अपनी पत्नी एवं बच्चों के नाम लिखे सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने जिंदगी में कभी कोई बुरा काम नहीं किया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। लगातार 25 वर्ष से परेशान चल रहा हूं। काम नहीं चल रहा था। लाखों रुपये काम में लगा दिया। दुकान की उगाही सात-आठ लाख रुपये की है। 

दुकान में पांच-छह लाख का माल है। जिनसे पैसे लेने हैं, उनके नाम लिख दिए हैं। ओम प्रकाश वाटर वर्क्स, अरविंदर मास्टर, रवि सिद्धू, बिट्टू भाटिया आदि से पैसे लेने हैं। खुदकुशी नोट में उसने अपने इस कदम के लिए माफी भी मांगी है। अंत में आई क्विट लिखा है। मृतक के परिवार में पत्नी और बेटा-बेटी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें