फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग उठाया खौफनाक कदम

Mon, 22 Dec 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीदों(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते तीन बच्चों की मां ने पहले प्रेमी संग निगला जहर फिर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना हरियाणा के सफीदो(जींद) के गांव मलिकपुर की है। पुलिस के अनुसार महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, प्रेम परवाना नहीं चढ़ता देख दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली।
विज्ञापन


पहले दोनों ने जहरीला पदार्थ निगला और फिर फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल से साक्ष्यों को जुटाया।

पुलिस ने मृतकों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के गांव मोदीपुर निवासी आकाश (25) और जयंती (35) का परिवार मजदूरी करने के लिए हरियाणा आया था।
विज्ञापन
Trending Videos

पति को पता चल गया था प्रेम प्रसंग का

दोनों का परिवार गांव मलिकपुर में मजदूरी कार्य करता है। रविवार सुबह दोनों का शव खेत में बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। शवों के पास ही जहरीले पदार्थ के बोतल भी मिली। खेतों में दो शवों को लटकता देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने  सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार आकाश तथा जयंती के बीच में प्रेम प्रसंग का उसके पति को पता चल गया था। उसने जयंती को आकाश से दूर रहने के लिए कहा था। आकाश की शादी नहीं हुई थी, जबकि जयंती शादीशुदा थी और तीन बच्चों की मां थी।

शादीशुदा होने के कारण दोनों का प्यार परवाना नहीं चढ़ रहा था। हताश होकर शनिवार रात दोनों ने पहले जहरीले पदार्थ का सेवन किया और फिर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रात को लापता हो गई थी महिला

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी जयंती देवी रात को घर पर सो रही थी। लेकिन देर रात  अचानक वह लापता हो गई। जब उसकी नींद खुली तो बिस्तर से जयंती नहीं थी।

आसपास पता करने पर उसका कहीं सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह खेत में बने कमरे में जयंती और आकाश का शव फंदे पर लटकता  मिला। उसने बताया कि पिछले दिनों आकाश के साथ संबंधों की भनक लग गई थी। जिसके बाद उसने पत्नी को समझाया था। वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी इसका अनुमान नहीं था।
 
थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह गांव के चौकीदार द्वारा पुलिस को खेतों में महिला तथा युवक का शव फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है, कॉल डिटेल से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें