फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद युवती को जबरन बना दिया वेश्या!

विज्ञापन
विज्ञापन
मंबई में एक युवक ने 18 साल की लड़की को नौकरी का झांसा देकर वेश्यावृत्ति के धंधे में उतारने की कोशिश की। पीड़िता मध्य प्रदेश की रहने वाली है।
विज्ञापन


इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली छात्रा मप्र के इंदौर जिले के एक गांव में रहती है। आर्थिक तंगी के चलते वह पढ़ाई के दौरान ही नौकरी तलाशने लगी। उसने कुछ दिनों तक इंदौर की एक फर्म में भी काम किया था।

आरोपी आजम खान (24) भी इंदौर का ही रहने वाला है और करीब 2 साल से पीड़िता को जानता है। उसे पता था कि पीड़िता अभी कुंवारी है, इसलिए देह व्यापार के धंधे में उसे अच्छा बेचकर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है, इसी लालच में आकर उसने युवती को नौकरी दिलाने के बहाने मुंबई ले जाकर बेचने की साजिश रची।
विज्ञापन

ऊंची कीमत पाने के लिए किया ये काम

मिडडे के अनुसार, बुधवार को मुंबई पहुंचने के बाद आरोपी ने दलालों से संपर्क करना शुरू कर दिया ताकि उसे ज्यादा से ज्यादा कीमत मिल सके। हालांकि इस बीच मुंबई पुलिस को भी आरोपी के मंसूबों की खबर मिल गई।

उन्होंने आरोपी का नंबर लेकर उसे ग्राहक फोन किया और तीन लाख रुपए में डील तय कर ली। पुलिस ने पैसा देने से पहले लड़की को देखने की बात भी की जिस पर आरोपी सहमत हो गया।

रात 9 बजे आरोपी ने लड़की को साथ लिया और गिरगौम चौपट्टी इलाके में पहुंच गया। उसने इशारा करके लड़की दिखाई जोकि कुछ दूर पर खड़ी थी। इसके बार सादी वर्दी में आए पुलिस वालों ने उसे पैसे  दिए। आरोपी ने जैसे ही पैसा लिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फूट-फूट कर रोयी लड़की

‌डीसीपी प्रवीण पाटिल ने बताया कि आरोपी दो दिन से लड़की को बेचने के लिए सही ग्राहक की तलाश में जुटा था। आरोपी को पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 (किसी व्यक्ति को बेचने) और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस सब के बीच पीड़िता को कुछ भी नहीं पता था कि आरोपी के मन में क्या चल रहा है। वह नौकरी मिलने का इंतजार कर रही थी। जब उसे पता चला तो वह फूट-फूट कर रो पड़ी।

हालांकि पहले उसे भरोसा नहीं हुआ लेकिन जब पुलिस ने उसे पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनाई तो वह रोने लगी। चाइल्ड वेलफेयर कमिशन बच्ची का बयान दर्ज करने के बाद उसे घर वापस भेजेगा।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पहले भी ऐसे ही कई लड़कियों को देह व्यापार में बेच दिया होगा। पुलिस आगे भी तहकीकात कर रही है।

केस-2: नशा देकर लूटी इज्जत, देह व्यापार में उतारा

एक युवती से रेप के बाद उसे जबरन देह व्यापार में उतारने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं हैं। घटना की शिकायत पीड़ित लड़की की मां ने दर्ज कराई है जोकि आरोपी के घर में नौकरानी का काम करती थी।

मामला मुंबई का है। पुलिस के अनुसार, लड़की ने अपने बयान में कहा ‌है कि एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे जबरन वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने लगा।

रेप का आरोपी हैदर खान मुंबई के मालवानी इलाके का रहने वाला है और वह यहां एक बार चलाता है। नौकरानी के तौर पर काम करने वाली पीड़िता की मां ने एक दिन उसे काम पर भेज दिया। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसकी इज्जत लूट ली।
विज्ञापन

ग्राहक के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर

टीओआई के मुताबिक, वारदात 1 जुलाई 2012 की है, जब पीड़िता काम पर आरोपी के घर गई थी। आरोपी ने उसे नशीली ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ रेप किया। उस समय पीड़िता की उम्र 16 साल थी।

होश में आने के बाद उसने खान पर गुस्सा जाहिर किया लेकिन उसने शादी का वादा करके उसे चुप करा दिया। रेप के बाद पीड़िता गर्भवती भी हो गई।

इसके बाद एक दिन आरोपी के रिश्तेदार ने बार में उसे एक ग्राहक के साथ सोने के लिए मजबूर किया। इस सप्ताह उन्होंने लड़की को बुरी तरह मारा और प्रता‌ड़ित भी किया।

हैवानियत से परेशान होकर लड़की ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद आरोपी खान समेत तीन चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें