एक मां ने अपनी ही बेटी से जो किया उसकी सच्चाई जानकर आप भी हिल जाएंगे, कलयुगी मां ने अपनी बेटी को लोगों के हवाले कर दिया। कलयुगी मां ने अपनी बेटी के साथ प्रेमी व उसके दोस्त से दुराचार कराने का मामला सामने आया है। थाना सुधार पुलिस ने मां और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया उसकी लड़की की शादी काफी समय पहले सुधार के निर्मल से हुई थी। उसके दो लड़के और एक लड़की है। शादी के बाद उसकी लड़की केसुधार के रहने वाले बलविंदर सिंह से नाजायज संबंध हो गए। बार बार समझाने पर वह नहीं मानी। बेटी ने दिल को दहला देेने वाला प्लान बनाया और अपनी ही बेटी को हैवानों के हवाले कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी दोहती जब उसे मिलने के लिए आई तो उसने अपने साथ बीती दर्दनाक कहानी बताई।
तीन के खिलाफ मामला दर्ज
मां ने अपनी बेटी के साथ कराया दुराचार
- फोटो : Demo Pic
दोहती ने बताया कि मां ने धक्के से अपने प्रेमी बलविंदर सिंह व उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह से दुराचार करवाया। इसके बाद लड़की के नाना इसकी सूचना थाना सुधार को दी। थाना सुधार की पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए पीड़ित लड़की को लेकर सरकारी अस्पताल सुधार में मेडिकल जांच के लिए ले गई।
डाक्टरों की टीम ने लड़की की गंभीर हालत देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। पुलिस ने अस्पताल में पीड़िता के बयान लिए और उसकी मां, बलविंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कवलजीत सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी।