फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीत हत्याकांड का नाभा जेल ब्रेक का कनेक्शन, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Wed, 10 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
सकेतड़ी हत्याकांड में जांच जारी
विज्ञापन
सकेतड़ी के महादेव मंदिर के बाहर सोमवार को बाउंसर मीत की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पंचकूला पुलिस जुटी हुई है। मामले में मुख्य आरोपी गगन जो नाभा जेल ब्रेक मामले में भी आरोपी है, उसे प्रोडक्शन वारंट पर पंचकूला लाने की तैयारी कर रही है। हत्या के मामले के दो अन्य आरोपी सुरजीत और सोनू शाह को पकड़ने के लिए भी पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखी सफेद रंग की स्विफ्ट से पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। उधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मीत का शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को आरोपियों ने दोपहर करीब 12.30 बजे सकेतड़ी मंदिर से महज कुछ दूरी पर मीत पर गोलियां दागी थीं। चार गोलियां मीत को लगी थीं। मंगलवार को पोस्टमार्टम से पहले भी एक्स-रे के दौरान मीत के शरीर में तीन गोलियां फंसे होने की पुष्टि हुई। जबकि चौथी गोली उसके शरीर के आर-पार हो गई थी। पोस्टमार्टम के वक्त मोर्चरी के बाहर मीत के 100 से अधिक दोस्त और जानकार मौजूद थे। इनमें अधिकतर बाउंसर थे, जो मीत के साथ कारोबार में जुड़े थे। 

डीसीपी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मीत की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज सहित तमाम पहलुओं पर पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत की हत्या के मामले में नाभा जेल में बंद गगन से मोहाली पुलिस भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंचकूला पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेेकर जाएगी। इसके बाद आरोपी को मोहाली पुलिस भी लाएगी। वह उससे फेज-8 में नवंबर माह में हुए गोलीकांड मामले में पूछताछ करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली पुलिस भी आरोपी से करेगी पूछताछ

लोगों पर भी लगी हुई मोहाली पुलिस की नजर - फोटो : ​file photo
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मोहाली में हुई बाउंसरों के दो गुटों की फायरिंग मामले में मौके पर मौजूद कुछ लोगों को पुलिस क्लीन चिट दे चुकी है। लेकिन सोनू शाह, गगन, सुरजीत और तीर्थ पर पुलिस की पूरी निगाह है। पंचकूला पुलिस की जांच पूरी होने के बाद वह जल्द ही आरोपियों से पूछताछ करेगी।

जिक्रयोग है कि चंडीगढ़ के जिम में अमित शर्मा उर्फ मीत व अखिल पर गगन व उसके साथियों ने गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सीआईए स्टाफ की मोहाली टीम ने गगनदीप सिर्फ उर्फ गगन नया गांव, गुरप्रीत सिंह गुग्गी निवासी कोकरी कला मोगा व मनीष पर को काबू किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाली देने के चक्कर में उन्होंने ही गालियां दी थीं। इसके बाद नवंबर में मोहाली में 200 राउंड फायरिंग हुई थी।

पैरेंट्स गगन पर जता चुके हैं संदेह
जब मीत की हत्या हुई उस समय भी पैरेंट्स ने गगन समेत तीन लोगों पर हत्या का संदेह जताया था। क्योंकि उन्हें लगता था कि जेल में जाने के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआ था। उसने जेल के अंदर से ही सारी रणनीति बनाई थी।

मोहाली के डिस्को थेक भी रहेंगे बंद
अमित शर्मा उर्फ मीत की हत्या के विरोध में बुधवार को मोहाली के हॉलीवुड, वाकिंग स्ट्रीट व चंडीगढ़ के डिस्क बंद रहेंगे। बुुधवार को डिस्क में लेडीज लाइट नाइट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें