फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला दूध पीने से हुई मां-बेटे की मौत

Tue, 08 Sep 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला और उसके एक बेटे की मौत जहरीले दूध पीने से हुई। मामला जींद(हरियाणा) शहर के विजय नगर का है। पुलिस ने मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतका के दूसरे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। वह शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। गांव राखी खास हिसार निवासी संजय विजय नगर में दूध की डेयरी चलाता है। सोमवार को संजय किसी काम से हिसार गया था। देर शाम को संजय की पत्नी सुमन (32), उसके बेटे विकास (15), साहिल (13) को पड़ोसियों ने बेसुध हालात में सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया।

यहां उपचार के दौरान सुमन और साहिल की मौत हो गई जबकि विकास की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


मृतका के जेठ राजेश ने बताया कि सोमवार शाम को दोनों बच्चे खेलने के लिए स्टेडियम में गए हुए थे। सुमन ने भैंसों का दूध निकाल कर बाहर रख दिया था। वापस लौटने पर बच्चों और सुमन ने दूध पी लिया।

इसके बाद तीनों बेसुध हो गए। राजेश ने आशंका जताई की दूध में कोई जहरीला जीव गिरा है जिस कारण दूध जहरीला हो गया सुमन और साहिल की मौत हो गई।

कृष्ण, जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका के दोनों बच्चे खेलने के लिए स्टेडियम में गए हुए थे। शाम को बच्चों के घर लौटते ही मृतका तथा दोनों बच्चों ने दूध पिया था। इसके बाद तीनों बेसुध हो गए। दूध में कोई जहरीला जीव गिरा है जिसके कारण मां-बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें