बेटी को छोड़ने के बाद वह दिल्ली से अमृतसर के लिए निकल पड़े। दर्शन सिंह गाड़ी चला रहा था। उसकी मां सतिंदर कौर आगे बैठी थी। सिमरनजीत कौर, उसका बेटा हरमनप्रीत सिंह और भजीती जीवी शाह पीछे बैठे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह साहनेवाल के पास पहुंचे तो जिमीदारा ढाबे के सामने एक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा था और ड्राइवर साइड पर खड़ा था।
तेज रफ्तार गाड़ी सीधे कंटेनर में जा घुसी। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनते ही वहां से गुजर रहे वाहन भी रुक गए और आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। हादसे के तुरंत बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लोगों ने काफी मुश्किल से सभी को बाहर निकाला लेकिन सतिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। दर्शन सिंह की कुछ समय बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
घायल हरमनप्रीत सिंह और बच्ची जीवी शाह की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ड्राइवर का अभी पता नहीं चल पाया है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवा दिए जाएंगे। हादसे में घायल तीनों की हालत अभी गंभीर है।