फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से 2 बेटियों समेत मां की मौत

Thu, 10 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बावल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गति से जा रही किशनगंज सवारी गाड़ी की चपेट में आने से मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। मामला हरियाणा के बावल का है।
विज्ञापन


दुर्गा मंदिर के निकट बृहस्पतिवार सायं लगभग छह बजे अलवर से रेवाड़ी की ओर तेज गति से जा रही किशनगंज सवारी गाड़ी की चपेट में आने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंचे जीआरपी जवानों ने शवों को कब्जे में लेकर बावल के शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह होगा। दुर्घटना की सूचना पाकर दल-बल सहित रेवाड़ी से जीआरपी के सब इंस्पेक्टर देशराज मौके पहुंचे तथा जायजा लिया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बावल क्षेत्र के गांव किशनपुरा निवासी अजय कुमार की पत्नी सीमा (25) और उनकी दो बेटियों के रूप में हुई है। बेटियों में उम्र करीब चार वर्ष और पांच वर्ष बताई जा रही है। मृतका अपनी दोनों बेटियों के साथ कहीं जा रही थी।
विज्ञापन


मृतका का मायका राजस्थान के जिला अलवर की तहसील कोटकासिम के गांव बडसरा है। उसके परिजनों को भी दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

महिला अपनी बेटियों के साथ कहां से आई थी और कहां जा रही थी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें