फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगोड़े शार्पशूटर ने फेसबुक पर डाल पोस्ट, दिया पुलिस को ओपन चैलेंज

Wed, 11 May 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
फेसबुक पर शार्पशूटर की पुलिस को चेतावनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब और महाराष्ट्र में कई वारदातों को अंजाम देने वाला भगोड़ा शार्प शूटर फेसबुक अपडेट कर पुलिस को चेतावनी दे रहा है। पुलिस वालेओ मेरे भुलेखे किसे दा पुत्त न मार दिओ। मुंबई का कुख्यात शार्पशूटर मोगा जिले के गांव बंबीहा निवासी दविंदर बंबीहा। जिसने 7 मई को अपनी फेसबुक वॉल पर ये स्टेटस अपडेट किया।
विज्ञापन


दविंदर बंबीहा को बीती साल 20 जनवरी को लुधियाना पुलिस मुक्तसर पेशी पर लाई थी। पेशी भुगतने के बाद जब उसे कोटकपूरा-मोगा के रास्ते लुधियाना वापस ले जाया जा रहा था तो मोगा के पास कोटकपूरा बाईपास पर उसके साथी उसे भगाकर ले गए थे। इसके बाद से दविंदर बंबीहा लगातार फरार है।

 शार्प शूटर बंबीहा ने 7 मई को अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट अपडेट किया था कि बुरे रास्ते पर चलने वाले इंसान का अंत मौत है, मैनूं मरन दा कोई अफसोस नहीं पर पुलिस वालेओ मेरे भुलेखे किसे मां दा पुत्त न मार दिओ ओह तां टाइम ही दस्सूगा जदों मेरा ते पुलिस वालेआं दा आमना सामना होवेगा, पुलिस वालेओ मेरे यारां दोस्तां ते ओहनां दे परिवार वालेआं नू नजायज तंग न करो, जो मैं हुण तक कीता है, ओह तां सिर्फ ट्रेलर सी फिल्म तां हाले विखावांगे नाले इक गल होर सारेयां नूं पता है कि मेरे टारगेट विच कौन-कौन है ते जल्दी ही ओह वी तैयार रहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार पत्रों में लगी खबरों की कटिंग को भी फेसबुक पर अपडेट किया है

मोस्टवांटेड शार्पशूटर ने फेसबुक पर पुलिस को चेतावनी - फोटो : amar ujala
यही नहीं मोहाली पुलिस की ओर से शार्पशूटर को पकड़ने के लिए की गई फायरिंग के बारे में समाचार पत्रों में लगी खबरों की कटिंग को भी अपनी फेसबुक पर अपडेट किया है। भगोड़े शार्पशूटर बंबीहा की ओर से अपनी फेसबुक पर इस तरह से पुलिस और अपने विरोधी गैंगस्टरों को चेतावनी देना पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

शार्पशूटर बंबीहा ने अपनी फेसबुक वॉल पर 13 मार्च को एक पोस्ट डालकर लुधियाना में हुई सरपंच रवि की हत्या की जिम्मेवारी ली थी। शार्पशूटर दविंदर बंबीहा पर पंजाब के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कई केस दर्ज हैं।

लुधियाना जेल के लाइन अफसर लखविंदर सिंह ने बताया कि शेरा खुब्बन गैंग से संबंधित शार्प शूटर दविंदर बंबीहा को साल 2014 के आखिर में लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर हत्या के करीब 12 मामले दर्ज हैं। इन सभी में वह भगोड़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें