फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी मालिक ने खोला डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट का सच

Wed, 11 May 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डायमंड शोरूम से 14 करोड़ की लूट मामले में पुलिस का दावा है कि सारा ड्रामा 10 करोड़ की इंश्योरेंस हास‌िल करने के लिए रचा गया! दरअसल सेक्टर-17 में फॉरएवर डायमंड शोरूम से 14 करोड़ के हीरे और ज्वेलरी लूट को ड्रामा बताते हुए मंगलवार को पुलिस ने एक शोरूम मालिक विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई रजनीश वर्मा अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने 65 लाख की ज्वेलरी भी बरामद कर ली है, जो आरोपियों ने अपने पार्टनर के पास रखी थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पार्टनर ने खुद ज्वेलरी पुलिस को सौंपी है। एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विनोद वर्मा को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल से हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसकी गिरफ्तारी डाली गई।

वहीं 65 लाख की ज्वेलरी दोनों आरोपियों ने अपने बिजनेस पार्टनर शेखर के पास जमा कर रखी थी। एसएसपी ने दावा किया कि शेखर ने अखबारों में फर्जीवाड़े का खुलासा पढ़ने के बाद ज्वेलरी पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन


केस में पांच आरोपी लूट के ड्रामे में पांच आरोपियों को शामिल किया गया है। मुख्य आरोपी दोनों भाइयों के अलावा तीन लोग इसमें शामिल थे। अब पुलिस उन तीनों की तलाश में लगी है, जो इस वारदात में शामिल थे। पुलिस का दावा है कि विनोद ने इन तीनों के पते ठिकाने बता दिए हैं।

10 करोड़ की इंश्योरेंस के लिए ड्रामा एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दस करोड़ की इंश्योरेंस लेने के लिए ड्रामा रचा था। दरअसल, उन्होंने जनवरी में इंश्योरेंस करवाया था। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने 14 करोड़ लूट का अमाउंट इसलिए बताया, ताकि उनको इंश्योरेंस की पूरी रकम मिल जाए। 
विज्ञापन

पु‌‌लिस का दावा, इसलिए रची ज्वलेर्स भाईयों ने साजिश

चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala
साढ़े सात लाख की ज्वेलरी बेची पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सेक्टर-8 स्थित ज्वेलरी शॉप मालिक कुलवंत सिंह को साढ़े सात लाख की ज्वेलरी बेची थी। इसके अलावा उन्होंने 65 लाख की ज्वेलरी अपने पार्टनर के पास जमा करवाई थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी दोबारा से कुछ ज्वेलरी अपने पार्टनर के पास रखने गए थ, लेकिन मीडिया में फर्जीवाड़े के खुलासे की वजह से पार्टनर शेखर ने इनकार कर दिया था।

दोनों भाइयों ने बताया था ऐसे हुई लूट
एक मई को तीन संदिग्ध शोरूम में आए। गन प्वाइंट पर 14 करोड़ के हीरे और ज्वेलरी लूटी और शॉप की डीवीआर भी ले गए। इसके बाद शोरूम मालिक ने थाने जाकर लूट की वारदात की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 14 करोड़ के हीरे और ज्वेलरी के अलावा 9 लाख रुपये कैश लूटा गया है।

इसलिए रची साजिश
- ये पूरी साजिश इंश्योरेंस के रुपये हड़पने के लिए रची गई थी।
- दोनों भाई किराए के शोरूम का केस हार गए थे, इसी महीने इसे खाली करना था।

फर्जी बिल भी बनवाया था
पुलिस के अनुसार खुद को फंसता देख आरोपियों ने पुलिस को 2.50 करोड़ का बिल दिया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सेक्टर-37 के ज्वेलर से फर्जी बिल बनवाया था। साइबर सेल ने डंप डाटा कब्जे में लेने के बाद इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें