फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी गैंगरेप मामला: गेस्ट हाउस में विजिटर्स के तौर पर आए थे आरोपी, सबकी उम्र 20-38 वर्ष के बीच

Tue, 24 Jul 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
 रायपुररानी-टिक्कर ताल रोड स्थित कंबवाला गांव के गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। इनमें रविवार को गिरफ्तार छह आरोपी जबकि चंडीगढ़ पुलिस से प्रोडक्शन रिमांड पर लाए गए दोनों आरोपी शामिल थे। पूछताछ के लिए पुलिस ने सभी का तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। इस मामले में अब तक कुल नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस मामले में 40 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दी गई थी।    
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मोरनी गैंगरेप मामले में पंचकूला पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी आरोपी साहेब सिंह की थी, जिसके खिलाफ धारा 328, 342, 506 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अंबाला के रहने वाले छह आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह, करण शर्मा, मंजीत सिंह, विकास उर्फ विक्की, शादी राम और अजय कुमार के तौर पर हुई है। 
डीसीपी आरके मीणा ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 20-38 वर्ष के बीच है। सभी आरोपी विजिटर्स के तौर पर आए थे और छानबीन के दौरान इनकी संलिप्तता को देखते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने सुनील उर्फ सन्नी और अवतार को गिरफ्तार किया था, जिन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

  
 
विज्ञापन

मकान मालिक ने पीड़िता से घर छोड़ने को कहा 

सांकेतिक तस्वीर
उधर, पीड़ित महिला को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पहले पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की बेरुखी का शिकार हुई। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धर पकड़ शुरू की तो पीड़िता के मकान मालिक ने उसे किराए का घर खाली करने को कह दिया है। पहले ही मानसिक प्रताड़ना झेल रही पीड़िता और उसके पति को न्याय मिलने से पहले बारिश के दिन में छत की चिंता सताने लगी है। डीसीपी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए एक संस्था की ओर से सहयोग किया जा रहा है ताकि पीड़ित को किसी तरह की परेशानी न हो।       
   
गेस्ट हाउस से बरामद समान की भी चल रही है जांच       
गेस्ट हाउस के अंदर से बरामद इंजेक्शन, बीयर की खाली बोतलें और अन्य आपत्तिजनक चीजों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में डीसीपी ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं पर खुलासा किया जाएगा। जैसे-जैसे आरोपियों के नाम सामने आएंगे, गिरफ्तारियां होंगी। गेस्ट हाउस से किसी महिला या किसी और युवती या नशीले पदार्थों के सेवन के बारे में डीसीपी ने कहा कि फिलहाल इसकी जांच चल रही है।       
   
सुरक्षा के लिहाज से सभी गेस्ट हाउस की चल रही चेकिंग       
डीसीपी ने कहा कि इस घटना के बाद गेस्ट हाउस में चल रही गतिविधियों पर खास तौर पर नजर रखी जा रही है। आसपास के तमाम गेस्ट हाउसों को नोटिस भेजकर जरूरी मानकों को पूरा रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें