फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लांड्रिंग: भोला के मां-बाप, पत्नी समेत 5 पर वारंट जारी

Wed, 30 Sep 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश सिंह भोला के मां-बाप और पत्नी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ बुधवार को पटियाला कोर्ट ने मनी लांड्रिंग केस में जमानती वारंट जारी कर दिए। दो बार सम्मन भेजने के बावजूद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। बाद में मामले की अगली सुनवाई 26 अक्तूबर तय कर दी गई।
विज्ञापन


एडवोकेट सतीश करकरा ने बताया कि मनी लांड्रिंग केस में भोला के पिता बलशिंदर सिंह, मां बलतेज कौर, पत्नी गुरप्रीत कौर के अलावा जगमिंदर कौर, संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद कोर्ट में पेश होने के लिए सम्मन जारी हुए थे।

दो बार सम्मन जारी हुए, फिर भी आरोपी कोर्ट में पेश नही हुए। इस पर जिला एवं सेशन जज एचएस मदान की कोर्ट ने बुधवार को भोला के माता-पिता, पत्नी समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए इन्हें 26 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जल्द 10 चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगा ईडी
ईडी की तरफ से कोट पहुंचे असिस्टेंट डायरेक्टर निरंजन सिंह ने कहा कि अगली पेशी पर मनी लांड्रिंग केस में 10 चार्जशीटें दाखिल कर दी जाएंगी।

इसके बाद कोई चार्जशीट दाखिल नहीं होगी। भोला के वकील एडवोकेट सतीश करकरा ने कहा कि ईडी ने भोला के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करते वक्त इस केस में कुल 55 चार्जशीटें दाखिल करने का दावा किया था। लेकिन अब तक भोला समेत 24 आरोपियों खिलाफ ही चार्जशीट कोर्ट में पेश हुई हैं। एडवोकेट करकरा ने कहा कि ईडी के पास कोई सबूत नहीं हैं। केवल कागजों की अदला-बदली करके आरोपियों के खिलाफ चार्जशीटें कोर्ट में पेश कर रहा है। तभी कम चार्जशीट दाखिल हो पा रही हैं।

आज मुंबई लौट जाएगा भोला
भोला को पेशी भुगताने के बाद पटियाला की सेंट्रल जेल ले जाया गया। वहां भोला रात गुजारेगा और वीरवार की सुबह उसे वापस मुंबई ले जाया जाएगा। पिछली पेशी पर भोला के वकील ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि मुंबई कोर्ट केस में भोला की पेशी पटियाला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कराई जाए। क्योंकि आने-जाने में भोला की जान को खतरा है। इस याचिका पर भी कोर्ट 26 अक्तूबर को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें