फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक की कर्मचारी से अश्लील व्यवहार, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेक यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलाजी के बाहर शनिवार को एक महिला कर्मचारी से अश्लील व्यवहार करने पर पुलिस ने नयागांव निवासी पंकज नाम युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसको सेक्टर-11 थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायत चंडीगढ़ निवासी युवती ने दर्ज करवाई। वह पेक यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलाजी में कर्मचारी है। जबकि, आरोपी पंकज कुमार दशमेश नगर, नयागांव में रहता है और चंडीगढ़ स्थित फैक्ट्री में काम करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी से उसकी मुलाकात कॉलेज के किसी काम से दो महीने पहले हुई थी।

इसके बाद वह कॉलेज के बाहर से उसका पीछा करने लगा। महीनों परेशान करने के बाद पंकज ने मोबाइल नंबर पता लगाकर फोन पर भी परेशान करने लगा। आखिरकार शनिवार को कॉलेज से निकली तो पंकज पहले से खड़ा था। पहले की तरह आरोपी उसके पीछे-पीछे चलने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान उसने रास्ता रोककर अश्लीलता कर फब्तियां कसने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला कर्मचारी ने सेक्टर-11 थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस पूछताछ में पंकज कुमार ने बताया कि वह युवती केसाथ पिछले दो महीने से संपर्क में था। बाद में युवती ने उस पर गलत आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें