फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो पीटा

Tue, 30 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के साथ रिश्तेदारी में जा रही 45 वर्षीय महिला से चलती बस में कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला के बेटे के विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


घटना हरियाणा के कैथल की है। बाद में कंट्रोल रूम में सूचना देने पर पुलिस ने लोगों की मदद से एक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि 5-6 आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंबाला निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी मां के साथ असंध के पास रिश्तेदारी में जा रहा था। अंबाला से कैथल तक वे बस में आए। इसके बाद असंध जाने के लिए वे कैथल से दूसरी बस में बैठ गए। उसी बस में तीन लड़के भी चढ़ गए जो बस में उसकी मां के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध किया तो करने लगे मारपीट

युवक के अनुसार जब उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो वे मारपीट करने पर उतारू हो गए। राजौंद तक पहुंचने पर तकरार इतनी बढ़ गई की आरोपियों ने राजौंद पहुंचने से पहले फोन करके अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया।

राजौंद बस स्टैंड पहुंचने पर आरोपियों ने उसके और उसकी मां के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान किसी ने कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर फोन कर दिया।

पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई जिससे पब्लिक की सहायता से राजौंद निवासी आरोपी विकास को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य आरोपी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे।

मामले के जांच अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि महिला के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें