फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या

Tue, 30 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंध में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने और उसकी 25-25 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी हड़पने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी। मामला पंजाब के फिरोजपुर की है।
विज्ञापन


पुलिस ने डेढ़ साल पहले हुए कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करेंट लगाकर व थर्मामीटर का पारा पिलाकर पति की हत्या की थी। यही नहीं पति के नाम पर 25-25 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी भी हड़पने की योजना थी। हत्या जुलाई 2013 में की थी।

एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि सुखविंदर सिंह पुत्र बहाली राम वासी गांव चुगते वाला की शादी अमनदीप कौर पुत्री गुरदेव सिंह गांव माछी वाड़ा (जीरा) के साथ पंद्रह साल पहले हुए थी। अमनदीप कौर के गांव चुगते वाला निवासी रमेश कुमार पुत्र मोहन लाल के साथ संबंध बन गए।
विज्ञापन


रमेश का गांव में ही क्लीनिक था। अमनदीप कौर ने रमेश के साथ मिलकर सुखविंदर को करेंट लगाकर मार दिया। सुखविंदर के पिता बहाली राम को अमनदीप कौर पर शक हुआ और उसने पुलिस को एक शिकायत देकर मामले की जांच के लिए मांग की।
विज्ञापन

ऐसे हुआ हत्या करने का खुलासा

एसपी (डी) अमरजीत सिंह ने जांच की। तफ्तीश में पता चला कि अमनदीप कौर व रमेश ने मिलकर 15 जुलाई 2013 को सुखविंदर सिंह के नाम पर 25 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी और 30 जुलाई 2013 को एक और 25 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी करवाई थी। सुखविंदर की मौत 16 जुलाई 2013 को हो गई थी।

रमेश व अमनदीप कौर ने मिलकर 30 अक्तूबर 2013 को सुखविंदर सिंह की मौत होने का जाली सर्टिफिकेट तैयार करवाया और उसमें लिखवाया कि सुखविंदर की मौत दिल का दौरा पड़ने पर हुई है।

पॉलिसी की जांच करने पर पता चला कि ब्रांच मैनेजर वीर सिंह वासी फरीदकोट, वीरपाल कौर सेल्स मैनेजर वासी निजाजद्दीन फिरोजपुर शहर, जीवन पुत्र सुभाष चंद्र वासी वजीदपुर जिला फिरोजपुर, एजेंट प्रकाश चंद्र वासी फिरोजपुर शहर, रमेश व अमनदीप कौर आपस में मिलकर जाली बीमा पॉलिसी तैयार करवाते हैं।

रमेश, अमनदीप कौर, वीर सिंह व जीवन को 28 दिसंबर 2014 को सारागढ़ी गुरुद्वारे के पास गिरफ्तार किया। प्रकाश चंद्र को उसके घर से काबू किया। रमेश और अमनदीप कौर ने पुलिस के समक्ष सुखविंदर की हत्या करने का जुर्म भी स्वीकार कर लिया।

दोनों ने बताया कि सुखविंदर के पैरों पर बिजली की तार से करेंट लगाया और उसके बाद थर्मामीटर तोड़कर उसका पारा उसे पिला दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें