सरकारी स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत देखिए। उसने 8वीं की छात्रा को बहाने से कमरे में बुलाया और करने लगा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें। मामला हरियाणा में कैथल जिले के ढांड का है। गांव टीक के सरकारी स्कूल में हुई इस शर्मनाक करतूत का पता चलते ही ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक पूरे स्कूल स्टाफ को बंधक बनाए रखा।
मामला गर्माने पर स्कूल इंचार्ज रणदीप सिंह ने उच्चाधिकारियों को घटना की
सूचना दी। सूचना पर डिप्टी डीईओ उर्मिला व डीएसपी टेकनराज भारी पुलिस बल के
साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
करीब दो घंटे तक मामले को पंचायत में सुलझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन छात्राओं के अभिभावक पुलिस कार्रवाई पर अड़े रहे। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि 18 अगस्त को स्कूल में डीपी के पद पर कार्यरत राजकुमार ने आठवीं कक्षा की दो छात्राओं को सफाई के बहाने कमरे में बुलाया।
इनमें से एक छात्रा को झाडू लेने के लिए बाहर भेज दिया तथा दूसरी लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। थोड़ी देर में दूसरी लड़की कमरे में आ गई। उसे देख अध्यापक गुस्सा हो गया और छेड़छाड़ की बात किसी को भी नहीं बताने के लिए कहा। छात्राओं ने पूरे घटनाक्रम को कक्षा इंचार्ज को बताया कि उन्होंने भी मामले को दबाने का प्रयास किया।